SDM साहब ने महिला कर्मचारी से बंधवाए थे जूते, अब सीएम ने निकाली ‘अफसरशाही’

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madhya Pradesh News: राम मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में एमपी के सिंगरौली में भी हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. फोटो थी SDM असवन राम चिरावन का जो कार्यक्रम के दौरान एक महिला कर्मचारी से अपने जूते के फीते बंधवाते हुए नजर आए थे.

इस फोटो के सामने आने के बाद बवाल मच गया था. वायरल फोटो के आधार पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए SDM को तत्काल रूप से हटाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि इस फोटो को लेकर स्वयं SDM असवन राम चिरावन ने सफाई भी दी थी.

सीएम मोहन यादव ने की कार्रवाई

इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने SDM पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है. इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं. हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है.”

SDM ने खुद दी थी सफाई

जानकारी दें कि हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान जूते के फीते बंधवाने वाली तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, खुद ही SDM असवन राम चिरावन सफाई भी दी. उन्होंने कहा था कि मेरे पैरे में कुछ दिन पहले चोट लगी थी जिस कारण मुझे अपने घुटने मोड़ने में दिक्कत हो रही थी. कार्यक्रम के दौरान मैंने जूते खोले थे. मगर जब उन्हें पहना तो लेज खूले रह गए थे. मुझे बाद में पता चला कि एक महिला कर्मचारी ने जूते के फीते बांधे हैं.

हालांकि इस मामले में जिस महिला अधिकारी ने एसडीएम के जूते बांधे थे, महिला ने कहा था कि SDM साहब के पैर में चोट लगी थी इसलिए मैंने अपनी मर्जी से उनके जूते के फीते बांधे थे. ऐसा मैने किसी के कहने पर नहीं किया था.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: पहले परिवारवाद पर निशाना, अब राहुल की रैली में जाने से इनकार; नीतीश का किस ओर इशारा ?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version