Delhi Liquor Scam: आप नेता संजय सिंह के करीबी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Scam: अदालत ने आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के सहयोगी और सह-आरोपित सर्वेश मिश्रा को नियमित जमानत दे दी. राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने एक लाख रुपये राशि के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानती भरने पर सर्वेश मिश्रा को नियमित जमानत दे दी.

अंतरिम जमानत पर बाहर हैं सर्वेश मिश्रा

सर्वेश मिश्रा के अधिवक्ता फारुख खान ने तर्क दलील दी कि जांच के दौरान उनके मुवक्किल को गिरफ्तार नहीं किया गया और बिना गिरफ्तारी के ही आरोप पत्र दायर कर दिया गया है. फिलहाल वह अंतरिम जमानत पर बाहर हैं.

पिछले साल पूरक अभियोजन शिकायत हुई थी दायर

2 दिसंबर, 2023 को ईडी ने मामले में आप सदस्य संजय सिंह और उनके सहयोगी सर्वेश मिश्रा के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत दायर की थी. बता दें, संजय सिंह शराब घोटाले के मामले में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version