Ashish Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीतिक जगत से इस वक्त की हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. बंगाल के वरिष्ठ राजनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत हो गई है. रविवार की सुबह आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास स्थित कार्यालय में फंदे से लटका मिला. फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Ashish Banerjee ने की आत्महत्या
75 वर्षीय आशीष बनर्जी ने आज आत्महत्या कर ली है. उनके शव के पास से पुलिस ने एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है. जिससे राजनीतिक जगत में हड़कंप मच गया है. अपने सुसाइड लेटर में बनर्जी ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. बता दें कि वो पेश से एक शिक्षक भी थे. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया और हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढ़ाया. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आशीष बनर्जी बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा से हार गए थे.
रामपुरहाट में दौड़ पड़ी शोक की लहर
आशीष बनर्जी के निधन की ख़बर से रामपुरहाट में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास के बाहर जुट गए हैं. फ़िलहाल पुलिस उनके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.