बिहार नेपाल की लाइफ लाइन मानी जाने वाली गंडक पुल में आई बड़ी दरार, भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Nepal Bridge: उत्तर बिहार और नेपाल की लाइफ लाइन मानी जाने वाली गंडक नदी पर बने पुल में दरार पड़ने की खबर है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है. गोपालगंज और बेतिया को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के स्पैन में दरार मिलने के बाद भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है.

बताया जा रहा है कि पुल के पिलर नंबर पांच के पास स्पैन में करीब 8 से 10 इंच का गैप हो गया है, जिससे पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल, पुल में दरार आने से यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया हैं.

अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण

वहीं, पुल में खराबी की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जल संसाधन विभाग और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया. वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनआईटी पटना और विशेषज्ञों की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो अब पुल की तकनीकी जांच कर इसकी मजबूती और मरम्मत की जरूरत का आकलन करेंगे.

भारी वाहनों की आवाजाही बंद

बता दें कि यह पुल उत्तर बिहार को पश्चिम चंपारण और नेपाल से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग माना जाता है. ऐसे में इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से बेतिया, बगहा, वाल्मीकिनगर और नेपाल जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से माल ढुलाई भी प्रभावित हुई है.

नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि करीब 549 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण मार्च 2016 में पूरा हुआ था. उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. अब करीब 10 साल के अंदर ही पुल में आई तकनीकी खराबी ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version