Sanjeev Jeeva Murder: गैंगस्टर जीवा की पत्नी पहुंची SC, बताया जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा

नई दिल्लीः गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची. वहां पर उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पति की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनकी जान को भी खतरा है. उन्होंने कहा, उनको पुलिस की गिरफ्तारी से राहत दी जाए नहीं तो उनके पति की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती है. मालूम हो कि बीते बुधवार (7 जून) को लखनऊ कोर्ट में जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

राजधानी लखनऊ कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची. जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर आज याचिका दायर की है. वहीं पायल महेश्वरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट आज ही इस मामले पर सुनवाई करेगा.

पति के अंतिम संस्कार के लिए भी SC से मांगी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने पायल महेश्वरी से अपनी याचिका की कॉपी उत्तर प्रदेश सरकार के वकील को देने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में गैंगेस्टर जीवा की पत्नी ने कहा, ‘उसके पति की तरह उसकी भी हत्या कराई जा सकती है, इसलिए मुझे गिरफ्तार ना किया जाए.’ इसके अलावा पायल महेश्वरी ने अपने पति संजीव जीवा के अंतिम संस्कार के लिए भी सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है. मालूम हो कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के कथित सहयोगी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ अदालत परिसर के अंदर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version