सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया PM Modi का आभार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Excise Duty: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की, जिससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गई है. यह कदम बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की जन-केंद्रित शासन और संवेदनशील निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है.

गृह मंत्री अमित शाह ने की पीएम मोदी की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जब पश्चिम एशिया संकट के बीच पूरी दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है और कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं, ऐसे समय में मोदी सरकार का ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला नागरिकों को बहुत जरूरी राहत देता है.” अमित शाह ने पोस्ट में आगे लिखा, “जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला जन-केंद्रित शासन और संवेदनशील निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है. इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई.”

जितेंद्र सिंह ने जताया आभार Petrol Diesel Excise Duty

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा, “मौजूदा उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बहुत ही साहसी और संवेदनशील फैसला लेकर स्थिति को संभाला है. उन्होंने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी है, जिससे आम आदमी को बहुत बड़ी राहत मिली है.” उन्होंने आगे लिखा, “जैसे कोविड महामारी के दौरान भारत ने बाकी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की थी, वैसे ही मौजूदा समय में भी प्रधानमंत्री मोदी ने रास्ता दिखाया है.”

किरेन रिजिजू ने किया इस फैसले का स्वागत

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “हर नागरिक के लिए एक बड़ी राहत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की है. पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है और डीजल पर इसे 10 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया गया है. पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, हमने यह सुनिश्चित किया है कि आम आदमी पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े और साथ ही तेल कंपनियों पर भी दबाव कम किया है.”

सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जब-जब देश ने चुनौतियों का सामना किया है, तब-तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देशवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की है. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल पर 10 रुपए से शून्य करना आमजन को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है. साथ ही, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क के माध्यम से देश में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना एक संतुलित एवं जनहितकारी दृष्टिकोण को दर्शाता है.”उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे कहा, “यह निर्णय फिर से सिद्ध करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सदैव राष्ट्रहित और जनकल्याण सर्वोपरि है.”

ये भी पढ़ें- सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव ?

Latest News

Iran US में जंग तेज, अमेरिका ने मध्य पूर्व में 3,500 मरीन सैनिक किए तैनात

Iran US War: ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में...

More Articles Like This