‘खान सर गिरफ्तार नहीं हुए तो करेंगे आमरण अनशन’, ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने की ये मांग

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khan Sir: पटना में कोचिंग सेंटर संचालक खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. वहीं, अब ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण भी इस मामले में कूद पड़े हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की मांग की है. खान सर के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ने कहा कि जिस तरह पुलिस ने रौशन आनंद की गिरफ्तारी पर तत्परता दिखाई. वैसे ही तत्परता खान सर को लेकर क्यों नहीं दिखा रही है? खान सर के खिलाफ 4 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी. लेकिन उसके बाद भी वो अपनी क्लास ले रहे हैं.

Khan Sir की गिरफ्तारी होनी चाहिए

शिक्षक वरुण ने आगे कहा, ”रौशन सर की कही संलिप्तता नहीं है और फिर भी आपने उनको गिरफ्तार कर रखा है और जिस व्यक्ति के ऊपर प्रत्यक्ष FIR हो रखा है, आज वह व्यक्ति आराम से अपना जीवन जी रहा है तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. अगर ये गिरफ्तार नहीं होते हैं तो हम आमरण अनशन करेंगे.”

रौशन आनंद निर्दोष हैं

वरुण ने आगे कहा, ”कोर्ट से ये अपील है कि रौशन सर को जल्द से जल्द बेल मिले और जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को आदेश दिया जाए. रौशन आनंद निर्दोष हैं. उनको साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है. फैसल खान के कहने पर, उनके आदेश पर उनके गार्ड ने फायरिंग की थी. यह बेहद गंभीर मामला है. वो लगातार बयान बदलते रहे. उन्होंने पुलिस प्रशासन और जनता को गुमराह किया.” बता दें कि रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें- ATM Shutdown: छोटे शहरों में 20 जून से बंद हो सकते हैं एटीएम, कैश की हो रही है भारी कमी, क्या है वजह?

Latest News

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की तिजोरी से 60 हजार करोड़ रुपये गायब, जांच में जुटी FBI और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस

Binance Crypto Hack: जिस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी डिजिटल कमाई सुरक्षित समझकर रखते थे, उसी के डिजिटल वॉलेट में हैकर्स...

More Articles Like This