Happy New Year 2025: नई उम्‍मीदों के साथ हुआ नए साल का आगाज, जश्न में डूबा देश, देखें वीडियो

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Happy New Year 2025: नई उम्‍मीदों के साथ नये साल का आगाज हो चुका है। ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग नए वर्ष के आगाज को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। 
नए साल को लेकर हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल है। लोगों की भारी भीड़ बाजारों में देखने को मिल रही है। हर कोई दिल खोलकर नए साल का स्वागत कर रहा है।

यूपी के लखनऊ में नए वर्ष की धूम 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए साल की धूम है। लोग नए साल का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो में लोग जमकर नाचते-गाते दिख रहे हैं।

एमपी के भोपाल में जश्न

एमपी के भोपाल में नए साल का स्वागत करते हुए लोग नाचते और जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

हिमाचल के मनाली में नए साल का जश्न

हिमाचल प्रदेश के मनाली में लोग नए वर्ष का जश्न मनाते हुए दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मनाली में खूब चहल पहल देखी जा रही है।

मुंबई स्थित मरीन ड्राइव पर जश्न

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मरीन ड्राइव पर लोग नए साल 2025 का स्वागत करते हुए आतिशबाजी देखने और जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए।

रांची में लोगों ने मनाया जश्न

रांची में नए साल 2025 का स्वागत करते हुए लोग जश्न मना रहे हैं। यहां लोगों का डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नए साल का जश्न

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लोग नए साल 2025 की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं और स्वागत कर रहे हैं।
Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version