CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां देने में बाधा पैदा कर रही…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: कांग्रेस युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां देने में बाधाएं पैदा कर रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. भर्ती रोको गैंग कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है. कांग्रेस और भर्ती रोको गैंग को जनता ने नकार दिया है. उक्‍त बातें सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पदभार ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही.

विधायकों को शुक्रवार को दिलाई जाएगी शपथ

इस दौरान सीएम सैनी कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास में आगे लेकर जाएगी. सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है, जिन उम्मीदों के साथ हरियाणा की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया, उन पर हम सभी कड़ी मेहनत करते हुए खरा उतरेंगे. शुक्रवार को सभी विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी.

‘आप के डीएनए में केवल आरोप लगाना’- नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की सीएम आतिशी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार केवल आरोप लगाने का काम करती है. अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वे सबसे पहले यमुना को स्वच्छ करेंगे. जबकि, आज 10 साल बाद भी वे केवल आरोप लगा रहे हैं. सीएम ने आगे कहा कि वे अपने गिरेबान में झांके और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दिए गए छह हजार करोड़ रुपये का हिसाब दें.

आम आदमी पार्टी के डीएनए में ही केवल आरोप लगाना है. सीएम सैनी ने कहा कि जब आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं थी, उस समय मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वे अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर न चलें. परंतु वे भी उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आज आरोप लगा रही हैं. कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी झूठ का सहारा ले रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version