Heatwave Alert: आसमान से बरस रही आग, कई राज्यों में 44°C के पार पहुंचा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. सुबह से ही तेज धूप, गर्म हवाएं और झुलसा देने वाली लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय सड़कें खाली दिखाई देने लगी हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. उत्तर भारत से लेकर कई अन्य राज्यों तक गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. देश के कई राज्यों में 25 से 28 मई के बीच लू और गंभीर लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में लू का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रह सकता है.

हरियाणा और पंजाब में गर्मी का कहर

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अमृतसर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 41.2 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों के दैनिक जीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है. दिन के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की संख्या कम देखी जा रही है. पंजाब सरकार ने भी हालात को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.

पंजाब में अस्पतालों को जारी किए गए निर्देश

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए विशेष यूनिट तैयार रखी जाएं. अस्पतालों में आइस पैक, ठंडक देने वाले उपकरण और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी मुश्किलें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी गर्मी लगातार लोगों की परीक्षा ले रही है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की स्थिति बन रही है और आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम बताई जा रही है. अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों और हीट स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

झारखंड में लू के साथ बारिश का भी अलर्ट

झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि अगले कुछ दिनों में कई जिलों में गरज, बिजली और मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है. वहीं धनबाद में बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत

तेलंगाना से चिंताजनक खबर सामने आई है. राज्य के सात जिलों में लू के कारण 16 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. लगातार बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

राजस्थान और हिमाचल में भी असर

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ पिछले 24 घंटों में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने 26 और 27 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल देश के बड़े हिस्से को भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानें जाता रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This