Holi 2025: देशभर में होली की धूम…, पीएम मोदी और बिहार के CM ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Holi 2025: पूरा देश 14 मार्च यानि आज रंगों के त्योहार होली को उत्साह और धूमधाम से मना रहा है. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगो का त्योहार होली सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि सामाजिक मेलजोल का प्रतीक भी है. इस दिन सारे गिले सिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं. रंगोत्सव के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.”

सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली- नीतीश कुमार

वही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है. होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा. यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं. लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की.
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version