IMD का बड़ा अलर्ट: UP समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Weather Update: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान देशवासियों जल्द ही राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई नए इलाकों में तेजी से दस्तक देगा.

भारी बारिश का अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. वहीं 28 जून को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

3-4 दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा. देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में 29 जून से 1 जुलाई के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 30 जून और 1 जुलाई को तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ व्यापक बारिश के आसार हैं. राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है.

हल्की बारिश होने की संभावना

दोपहर या शाम के वक्त 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 27 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, जबकि 28 जून को बारिश की संभावना कम है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ और बरेली सहित यूपी के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक लू का प्रकोप भी जारी रहेगा.

पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा

29 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा. राजस्थान के मरुधरा में 26 जून से 1 जुलाई के बीच मौसम पलटी मारेगा. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत कई हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है. बिहार में आज मौसम मिलाजुला रहेगा. कुछ इलाकों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) का अलर्ट है तो वहीं दक्षिण बिहार के कुछ जिले अभी भी गर्मी और लू की चपेट में रह सकते हैं.

दो दिनों तक लू का असर दिखेगा

वहीं झारखंड में अगले दो दिनों तक लू का असर दिखेगा लेकिन 28 जून से लेकर 1 जुलाई के बीच पूरे झारखंड में अच्छी मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लिस्ट में चंपत राय का करीबी भी शामिल

 

 

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version