IMD Alert: दिल्ली से लेकर मुंबई तक मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Must Read

IMD Rainfall Alert: पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है. रुक रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आने-जानें में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं आज फिर मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए देश भर के मौसम का हाल…

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाएं रहेंगे और रुक रुक कर हल्की बौछारें पड़ सकती है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश उत्तराखंड दक्षिण-पूर्व राजस्थान गुजरात उत्तरी कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत मध्य प्रदेश और विदर्भ में आगामी दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है

महाराष्ट्र में बारिश का आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मुंबई में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

जानिए बाकी राज्यों का हाल
मौसम विभाग के पुर्वानूमान के मुताबिक तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Happy Vishwakarma Puja Wishes 2023: विश्वकर्मा जयंती पर अपनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई…

Latest News

डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध के बीच ट्रंप ने अपने करीबी मिलर को बनाया व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी और आव्रजन नीति के प्रमुख रणनीतिकार स्टीफन मिलर को...

More Articles Like This