कहीं भीषण लू तो कहीं बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की भी चेतावनी, अगले 3 दिन तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Western Disturbance Forecast: आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. ऐसे में भारत को अब मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है. मौजूदा समय में उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है.

परेशान करेंगे लू के थपेड़े

जहां दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और यूपी में अगले 3 दिनों 24 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और लू के थपेड़े परेशान करेंगे. वहीं 25 से 27 अप्रैल के बीच मौसम करवट लेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और 20-30 KM की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है.

मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि 

वहीं हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को मौसम बिगड़ेगा. बात की जाए अगर महाराष्ट्र की तो 23 और 24 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत में मौसम विभाग ने भयंकर आंधी की चेतावनी दी है. बिहार और झारखंड में 24-25 अप्रैल को 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ तूफान आ सकता है.

भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इसके साथ ही 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी तबाही की चेतावनी दी गई है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मेघालय में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 25 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें. Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया वॉटर ATM का उद्घाटन, रोजाना कार्ड से मिलेगा 20 लीटर पानी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version