जीएसटी को लेकर दीपावली पर होगा बड़ा धमाका, लाल किले से पीएम मोदी ने किया ऐलान

Independence Day 2025 : आज के दिन भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित किया. बता दें कि स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका थीम नया भारत रखा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दीपावली पर देश को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है.

ऐसे में उन्‍होंने कहा कि हमने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. इसका मकसद बताते हुए उन्‍होंने कहा कि देश में हर प्रकार का सुधार हो. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली के शुभ अवसर पर आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं. इस बार दिवाली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है.

नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं

संबोधन के दौरान उन्‍होंने बताया कि अब समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो. उन्‍होंने कहा कि अब हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं. इसके तहत सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा और भारी मात्रा में जीएसटी की दरें भी. ताकि लोगों को और भी सहूलियत मिल सके.

हमें अपनी लकीर छोटी नहीं करनी- पीएम मोदी

उन्‍होंने कहा कि हमें किसी की भी लकीर छोटी नहीं करनी है. किसी की लकीर को छोटा करने में हमें अपनी ऊर्जा नहीं खपानी है. इसलिए अगर अपनी लकीर लंबी करते हैं तो दुनिया भी हमारा लोहा मानेगी. ऐसे में समय की मांग है कि हम उन संकटों पर रोते नहीं रहें बल्कि हिम्मत के साथ अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे. उनका कहना है कि अगर हमने ये रास्ता चुन लिया तो फिर कोई स्वार्थ हमें अपने चंगुल में नहीं फंसा सकता. लेकिन अब हमें और नई ताकत से जुटना है.

 इसे भी पढ़ें :- भारत-चीन के बीच 5 साल बाद शुरू होगी उड़ान, चीनी विदेश मंत्रालय ने संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर  

Latest News

Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जगमगा उठते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे छिपी खास टेक्नोलॉजी

Electric Diya For Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है. इस दिन घरों में मिट्टी के...

More Articles Like This

Exit mobile version