पूरी तरह ‘विपक्ष मुक्त’ हुआ देश का यह राज्य, नहीं है एक भी विपक्षी विधायक…!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Politics: सिक्किम एक ऐसा राज्य है जो पूरी तरह विपक्ष मुक्त हो गया है. बता दें कि यहां के विपक्षी पार्टी SDF के एकमात्र विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था ने SKM का दामन थाम लिया है. ऐसे में अब सिक्किम में एक भी विपक्षी विधायक नहीं रह गए हैं.

दरअसल, सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) एकतरफा जीती है. वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने एकमात्र श्यारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. ऐसे में विपक्षी पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पास मात्र एक तेनजिंग नोरबू लाम्था ही विधायक थे. जो आज यानी बुधवार को सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) में शामिल हो गए. बताते चलें कि सिक्किम में हुए विधानसभा चुनावों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन SKM लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल हो गई. ऐसे में हम कह सकते हैं कि सिक्किम एक ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से विपक्ष मुक्त हो गया है.

सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दी जानकारी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Facebook’ पर पोस्ट कर कहा, ‘मुझे आज अपने सरकारी आवास पर 23-स्यारी विधानसभा सीट के विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था से मिलकर बेहद खुशी हुई. वे आधिकारिक तौर पर हमारे SKM परिवार में शामिल हो गए हैं.’ तमांग ने माना कि लाम्था ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के हितों से जुड़ी चिंताएं जाहिर की थीं. उन्होंने कहा कि एक व्यापक विकास योजना के हिस्से के रूप में अब इस निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जाएगा.

2 सीटें हैं खाली

बता दें कि 32 विधानसभा सीट वाले राज्य सिक्किम में वर्तमान में, विधानसभा में 32 में से 30 सदस्य हैं जिनमें से सभी SKM के सदस्य हैं. सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री तमांग और नामची-सिंघीथांग सीट से उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय के इस्तीफे के बाद दो सीटें खाली हैं. 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने रेनॉक सीट अपने पास रखी और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया.

ज्ञात हो कि SDF के एकमात्र विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था ने SKM के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा को 1,314 मतों के अंतर से हराया था. वहीं, अब इनके एनडीए में शामिल हो जाने से सिक्किम इस समय पूरी तरह विपक्ष मुक्त है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version