भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता है अमेरिका, पीएम मोदी बोले- किसानों के हित से नहीं करेंगे कोई समझौता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-US Trade War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर करार जवाब दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस के साथ तेल व्यापार करने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसे लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया है.पीएम मोदी ने कहा है कि भारत अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा.

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत का टैरिफ

बता दें कि ट्रंप द्वारा लगाए गए इस अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा था कि वो रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से जुर्माना लगाएंगे. जिसके बाद उन्होंने बुधवार को अलग से जुर्माने के रूप में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया.

किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता

अमेरिकी टैरिफ को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं.

दरअसल, अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि वो कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे.

इसे भी पढें:-उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 400 लोग बचाए गए

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version