Indian Railways: तत्काल टिकट पर मारामारी खत्म, अब 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट, जानें क्या है हाई-स्पीड बुकिंग सिस्टम?

Indian Railways: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए अब एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है. जल्द ही अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव कर रहा है. इस नए हाई-स्पीड डिजिटल सिस्टम के आने से यात्रियों को टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी काफी कम हो जाएगी, खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय राहत मिलेगी. रेलवे अपने बुकिंग सिस्टम (PRS) को अपग्रेड कर रहा है, जिससे IRCTC पर 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक हो सकेंगे.

पेमेंट फेल होने की समस्या खत्म

यह क्षमता मौजूदा 32,000 टिकट प्रति मिनट से लगभग 5 गुना अधिक है, जो पीक टाइम पर वेबसाइट स्लो होने और पेमेंट फेल होने की समस्या को खत्म करेगी. यह नया हाई-स्पीड सिस्टम 2026 के मध्य तक पूरी तरह काम करने की उम्मीद है. अभी के समय में जब लाखों लोग एक साथ IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो वेबसाइट काफी स्लो हो जाती है या कई बार सर्वर डाउन हो जाता है.

तेज डिजिटल सिस्टम को विकसित करने का फैसला

इसके अलावा पेमेंट फेल होना और लॉगिन एरर जैसी समस्याएं भी आम हैं. इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने एक नए और तेज डिजिटल सिस्टम को विकसित करने का फैसला किया है. यह नया टिकट बुकिंग सिस्टम पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा और इसे CRIS (Centre for Railway Information Systems) द्वारा तैयार किया जा रहा है. इस सिस्टम की खास बात यह होगी कि यह एक साथ लाखों यूजर्स की रिक्वेस्ट को संभाल सकेगा. यानी एक ही समय में भारी ट्रैफिक आने पर भी सिस्टम धीमा नहीं पड़ेगा.

कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर

आज के समय में करीब 89% टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं, जबकि केवल 11% टिकट ही काउंटर से लिए जाते हैं. नया सिस्टम ऑनलाइन बुकिंग को और मजबूत करेगा, जिससे वेबसाइट की स्पीड बढ़ेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर होगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नए सिस्टम से यात्रियों को कई फायदे होंगे. टिकट बुकिंग की स्पीड कई गुना तेज होगी वेबसाइट क्रैश होने की समस्या कम हो जाएगी. वहीं पेमेंट फेल और लॉगिन एरर जैसी दिक्कतें घटेंगी. साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग में आसान होगी. इसके अलावा सीट चयन और कन्फर्मेशन प्रोसेस भी बेहतर होगा.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सस्पेंस हुआ ख़त्म, फिल्म अभिनेता विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Latest News

रक्षा के मुद्दे पर गिरी लातविया की सरकार, PM एविका ने दिया इस्तीफा, यूक्रेन के ड्रोन ने मचाई देश में हलचल

Latvia PM Resigns: उत्तरी यूरोप में स्थित लातविया देश की प्रधानमंत्री एविका सिलिना ने अपने पद से इस्तीफा देने...

More Articles Like This

Exit mobile version