बीच हवा में फेल हुआ विमान का इंजन, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बची 160 यात्रियों की जान

New Delhi: शनिवार को विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई. जिससे 160 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई. पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए पूर्ण आपातकाल (Full Emergency) घोषित किया और विमान को सुरक्षित दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा.

मौत को छूकर लौटे 160 यात्री

विमान में 160 यात्री सवार थे, जो मौत को छूकर लौटे. इस दौरान पूरे रनवे-28 को हाई अलर्ट पर रखा गया. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान (6E 579) के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई. बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे. विमान पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा.

तुरंत खाली कराया गया रनवे

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ समय पहले पायलट ने विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी दी. आपात स्थिति से निपटने के लिए रनवे-28 को तुरंत खाली कराया गया और दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस तथा मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया. कुछ ही मिनट बाद इंडिगो के इस विमान को योजना के तहत रनवे-28 पर लैंड कराया गया. विमान सुरक्षित रूप से उतरा, जिसमें किसी को चोट नहीं आई.

इसे भी पढ़ें. CSK को लगा तगड़ा झटका, MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version