प्रज्ञान रोवर ने चांद पर ढूंढा ऑक्सीजन, अब हाइड्रोजन की तलाश

Chandrayaan 3 Finding: 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग करने के बाद से विक्रम रोज नए रहस्य बता रहा है. चांद पर चहलकदमी करते हुए प्रज्ञान ने अब दुनिया को एक नया रहस्य बताकर चौंका दिया है. आपको बता दें इस दौरान इसरो के प्रज्ञान ने बड़ी खोज की है. दरअसल, प्रज्ञान ने चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर और कई अन्य पदार्थों के मौजूद होने के रहस्य को दुनिया के सामने उजागर किया है. अब देखना ये है कि प्रज्ञान चांद पर छिपे कौन-कौन से राज को दुनिया के सामने लाता है.

रोवर प्रज्ञान के पेलोड ने खोज निकाला इन तत्वों को
29 अगस्त को इसरो ने एक्स पर इसरो के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर बताया था कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के पेलोड ने जिन चीजों की खोज कर ली है उनमें- एल्युमिनियम (Al), सल्फर (S), आयरन (Fe), क्रोमिशियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), मैगनीज (Mn), सिलिकॉन (Si) और ऑक्सीजन (O) शामिल हैं. बता दें कि इन तत्वों को खोजने के बाद अब प्रज्ञान चांद की सतह पर हाइड्रोजन की खोज में जुट गया है. सबसे खास बात ये है कि चांद पर ऑक्सीजन हमने पहले ही खोज लिया है ऐसे में अगर प्रज्ञान ने हाइड्रोजन भी खोज निकाला तो चांद पर पानी की खोज का रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज होगा.

प्रज्ञान चांद के नये रास्ते पर…
इसरो ने एक्स कर बताया, “जब प्रज्ञान रोवर प्रयोगों को अंजाम देने के लिए चंद्रमा की सतह पर घूम रहा था, तो उसे 4-मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला, जो रोवर के स्थान से 3 मीटर आगे था. इसके बाद प्रज्ञान को एक नये रास्ते पर जाने का निर्देश दिया गया. चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव ऐसे गड्ढों से भरा पड़ा है. कई गड्ढे तो इतने गहरे हैं कि उनमें कभी सूरज की रोशनी ही नहीं पहुंची.”

Latest News

अमरावती के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 3 नवजात की मौत, 6 घायल

Amrawati Hospital Fire: सोमवार की तड़के महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है. अमरावती के सरकारी महिला हॉस्पिटल...

More Articles Like This

Exit mobile version