अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, चीन निर्मित असॉल्ट राइफल बरामद

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Itanagar: अरुणाचल प्रदेश में फिर सुरक्षा बलों ने चीन की चाल को नाकाम करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुरक्षा बलों ने चांगलांग जिले में बड़ी संख्या में चीन निर्मित ‘असॉल्ट’ राइफलें बरामद की हैं. रविवार को रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सेना और असम राइफल्स ने पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें ड्रोन, खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया.

इस अभियान में जांच किए जाने पर भारी मात्रा में मेड इन चाइना असॉल्ड राइफल बरामद की गई. बता दें कि ये अभियान नमदाफा रिजर्व फॉरेस्ट में चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

मेड इन चाइना असॉल्ट राइफल बरामद

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में मियाओ-विजयनगर मार्ग से लगे ‘27 मील’ में विभिन्न स्थानों से मेड इन चाइना 10 एमक्यू-81 ‘असॉल्ट’ राइफलें और टाइप 81 ‘असॉल्ट’ राइफलें जब्‍त की गई्. अमित शुक्‍ला ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट के उग्रवादियों ने पिछले वर्ष सरेंडर करने से पहले इन हथियारों को छिपाकर रख दिया था. वहीं चांगलांग में सक्रिय उग्रवादी ग्रुप पिछले छह महीने से इन हथियारों की खोज में थे.

जंगल में छिपाकर रखे थे हथियार

अमित शुक्ला ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने शनिवार को घने जंगल में छिपे हथियारों को जब्‍त कर लिये. उन्होंने आगे बताया कि अभियान से पहले, सुरक्षा बलों ने नमदाफा रिजर्व फॉरेस्ट में मौजूद पर्यटकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया.

अभियान को अत्यंत पेशेवर और सटीक ढंग से अंजाम दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि हथियार विद्रोहियों के हाथों में न आए. अधिकारी ने कहा कि यह सफल अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के निरंतर समर्पण को रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा- आप केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं, राष्ट्र के निर्माण के अग्रदूत भी हैं

 

 

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This