Jaishankar: बोले एस जयशंकर, ‘जब भी कोई संकट आता है, हम अपने देश पर भरोसा कर सकते हैं’

Must Read

वाराणसीः रविवार को वाराणसी के गांधी अध्ययन पीठ सभा में ‘भारतीय विदेश नीति: उद्देश्य और विशेषताएं’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई. लोगों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब भी कोई संकट आता है, हम अपने देश पर भरोसा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “मैं ऐसे मौके पर आया हूं, जब मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं. जी-20 सम्मेलन करीब 60 शहरों में आयोजित किया जा रहा है. आज विकास मंत्रियों की बैठक है.

भारत के राहत प्रयासों के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “आपको याद होगा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया था. सूडान में निवासियों को भी ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए वापस लाया गया था. 90 उड़ानों से यूक्रेन से देशवासियों को लाया गया था. नेपाल में भूकंप आया, फिर म्यांमार में तूफान आया.”

वाराणसी जी-20 के विकास मंत्रियों की मेजबानी को तैयार: विदेश मंत्रालय
इस बीच, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक शहर वाराणसी 11-13 जून तक जी-20 के तहत विकास मंत्रियों की बैठक (डीएमएम) की मेजबानी करने के लिए तैयार है.” भारत की अध्यक्षता में जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक 11-13 जून के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होनी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी-20 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष वीडियो संबोधन भी करेंगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This