पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: बस- ट्रक की भिड़ंत में 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

Road Accident West Bengal: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की सीधी और जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

जलपाईगुड़ी के पास हाईवे पर हुआ हादसा 

वहीं स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जलपाईगुड़ी के पास हाईवे पर हुआ. दुर्घटना के समय बस में 23 यात्री सवार थे. रफ्तार तेज होने के कारण बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला

गैस कटर और क्रेन की मदद से वाहनों के मलबे को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. सभी घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. वहीं प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण हुआ दुर्घटना 

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि हादसा किस वाहन की लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण हुआ. शुरुआती जांच के मुताबिक, इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही थी, जिसके चलते पूरी सड़क पर भारी फिसलन थी. इसी दौरान बस चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

इसे भी पढ़ें. सबरीमाला मंदिर में AI की एंट्री, भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, मिनटों में खोजे जाएंगे लापता श्रद्धालु

 

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version