जम्मू-कश्मीर पुलिस ने WhatsApp शिकायत पर दर्ज किया पहला ई-एफआईआर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को पहली बार व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर एक इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (e-FIR) दर्ज की. पुलिस प्रवक्ता ने इसे डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. शिकायत हंजिपोरा, कुपवाड़ा के निवासी इम्तियाज अहमद डार द्वारा दर्ज कराई गई, जो राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं.
शिकायत के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब डार तारथपोरा से श्रीनगर की यात्रा कर रहे थे। विलगाम पहुंचने पर, उन्हें जबरन रोका गया और दो लोगों– आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट (दोनों निवासी शहनिपोरा, विलगाम) द्वारा शारीरिक रूप से हमला किया गया.
इस हमले में डार को शारीरिक चोटें भी आईं. शिकायत मिलने के बाद, विलगाम पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2) और 126(2) के तहत ई-एफआईआर दर्ज की.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version