‘चलो मंगल पर चलते हैं’ एलन मस्क के पोस्ट में दिखा फिलिस्तीनी झंडा? मचा बवाल, लोगों ने उठाया सवाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk Mars Mission: स्पेसएक्स के सीईओ अक्‍सर ही मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने की बात कहते रहते है, इसी बीच अब उन्‍होंने कहा है कि अब हमें मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी करनी चाहिए. वहीं, इससे पहले उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) को बंद करने की बात कही थी.

एलन मस्क ने अपने पोस्‍ट में लिखा था कि स्पेस स्टेशन को डीऑर्बिट करने की तैयारी शुरू करने का समय आ गया है. इसने अपना लक्ष्य पूरा किया. अब इससे बहुत कम फायदा मिल रहा है. चलो मंगल पर चलते हैं. वहीं, शनिवार को उन्‍होंने मंगल ग्रह का एक वीडियो शेयर करते हुए फिर मंगल पर जाने की बात दोहराई.

मस्‍क ने बताया मंगल ग्रह पर जाने का समय

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने इससे जुड़ी समयसीमा भी बताई. एक यूजर ने जब इसके समय को लेकर सवाल किया तो मस्क ने कहा कि ‘यह फैसला राष्ट्रपति पर निर्भर करता है, लेकिन मेरी सिफारिश है कि यह जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्‍दी होना चाहिए. मैं अब से दो साल बाद की सिफारिश करता हूं.’

दरअसल, मंगल पर जाने के इस मिशन पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, कनाडाई स्पेस एजेंसी, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी और रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस ने 1998 में ISS का निर्माण शुरू किया था. वहीं, नवंबर 2000 से लगातार अंतरिक्ष यात्रियों की टीमें इसपर काम कर रही हैं.

फिलिस्तीनी झंडे वाला पोस्ट किया शेयर?

मस्‍क ने मंगल ग्रह का जो वीडियो शेयर किया है, वो नासा के रोवर की ओर से खींची गई फोटो है, जिसमें रोवर भी दिख रहा है. मस्क के वीडियो पोस्‍ट के नीचे एक झंडा बना था, जिसे देखकर कुछ लोगों ने इसे फिलिस्तीन का झंडा बताया. वहीं, एक यूजर ने सवाल भी किया कि आखिर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट क्यों शेयर किया, जिसके सोर्स में फिलिस्तीनी झंडा क्यों बना है. हालांकि गौर से देखने पर पता चलता है कि यह फिलिस्तीन का नहीं बल्कि यूएई का झंडा है, जो देखने में एक ही तरह से लगते हैं. वहीं, कई लोगों ने पोस्ट में यह बात बताई भी है.

इसे भी पढें:-‘भारत हमारा फायदा उठाता है…उसे पैसे देने की जरूरत नहीं…’, USAID फंडिंग पर फिर बोले ट्रंप

Latest News

10 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, जानिए क्या है रणनीति ऐजेंडा?

Maldives-Pakistan Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे. एक दशक...

More Articles Like This

Exit mobile version