Rahul Gandhi ने रामबन की रैली में जम्मू कश्मीर के लोगों से किया यह वादा!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी इंडिया ब्लॉक सहयोगियों की मदद से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा दिलाएंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा. आइए जानते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा…

‘हम चुनाव से पहले राज्य का दर्जा करना चाहते थे बहाल’

बीजेपी पर निशाना साधते राहुल गांधी ने हुए कहा, हम विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करना चाहते थे, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी और चाहती थी कि पहले चुनाव हो जाएं. उन्‍होंने आगे कहा, हम इस जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना सुनिश्चित करेंगे, भले ही भाजपा चाहे या नहीं. हम इंडिया गठबंधन के बैनर तले सरकार पर राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालेंगे.

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा.
  • पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.
  •  नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद शाहीन और भाजपा के सलीम भट से बड़ी चुनौती मिल रही है.
Latest News

शिक्षकों के स्नेह और मार्गदर्शन की वजह से ही अपनी जीवन यात्रा में आगे आ पाई- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि निष्ठावान शिक्षक अग्रणी पंक्ति के राष्ट्र निर्माता होते हैं. उन्होने...

More Articles Like This

Exit mobile version