Jammu & Kashmir: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu & Kashmir: सोमवार की रात श्रीनगर के साथ सटे हारवन के ऊपरी जंगल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. 22 दिन में ये दूसरी मुठभेड़ है. जानकरी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक गैर-स्थानीय समूह की मौजूदगी तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है. वहीं, बाकी आतंकियों की तलाश जारी है.

दरअसल, सोमवार की रात आतंकियों ने सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए गोली तलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायर किया. ये मुठभेड़ रात 11.30 बजे के करीब शुरु हुई थी.

बाकी आतंकियों की तलाश जारी है

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ के बाद कश्मीर जोन पुलिस ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. संपर्क स्थापित हो गया है. अभियान जारी है.

मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कें सील

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरवान में संयुक्त अभियान शुरू किया है. मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है. दाचीगाम के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

2-3 आतंकियों की छिपे होने की खबर

जिस इलाके में ये मुठभेड़ हो रही है, वो दाचीगाम नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा है. ये जब्रवान की पहाड़ियों के बीच स्थित है. इस इलाके का इस्तेमाल आतंकी बांडीपोर-कंगन-गांदरबल से दक्षिण कश्मीर जाने के लिए या फिर दक्षिण कश्मीर से गांदरबल के रास्ते बांडीपोर की तरफ जाने के लिए करते हैं.

ये भी पढ़ें- हमास को Donald Trump की चेतावनी, बोले- ‘यदि बंधकों को 20 जनवरी से पहले रिहा नहीं किया गया तो…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version