जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. वहीं, अब उस इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

छिपे हो सकते हैं और आतंकी

कुपवाड़ा में आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी. घुसपैठ की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 4 अक्टूबर, शुक्रवार को सर्च अभियान शुरू किया. वहीं, इलाके में संदिग्धों के मिलते ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. ऐसे में सुरक्षाबलों ने ये आशंका जताई है कि इस इलाके में और भी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं.

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी

दरअसल, शुक्रवार को ही किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी. अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था.

दो जवान हो गए घायल

शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में 2 जवान घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, उस दौरान सेना की सिख रेजिमेंट के जवानों का एक दल नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहा था.

ये भी पढ़ें- भारत के कार्बन उत्सर्जन एवं हरित क्रांति के प्रयासों की अमेरिका में हुई सराहना: डॉ. दिनेश शर्मा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version