झारखंड कांग्रेस ने Rahul Gandhi के जन्मदिन पर काटा केक, उनकी तस्वीरों की लगाई प्रदर्शनी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi Birthday: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई. सभी तस्वीरें राहुल गांधी की अब तक की झारखंड यात्राओं और अन्य अवसरों की हैं.

वरिष्ठ नेताओं ने लिया ये संकल्प

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर केक काटा और संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय का राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे. राजू ने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक समानता और न्याय की जिस लड़ाई को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है, उसमें हम सभी को हृदय से सहभागी बनना चाहिए. यही उनके जन्मदिन पर सबसे अच्छा उपहार होगा. राहुल गांधी ने संविधान की मूल भावना और मूल्यों की रक्षा की आवाज बुलंद की है. हम उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलाकर इस अभियान को और तेज करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Rahul Gandhi Birthday ) ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम संकल्प लेते हैं कि वर्ष 2025 को ‘संगठन सृजन वर्ष’ के रूप में मनाएंगे और झारखंड में हर गांव, हर गली तक कांग्रेस के संगठन को सशक्त करेंगे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने दी शुभकामनाएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सामाजिक न्याय, समानता और गरिमा की लड़ाई में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपकी प्रतिबद्धता और शांति व प्रेम का संदेश फैलाने का आपका संकल्प प्रेरणादायक है. इस मौके पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री रामेश्वर उराव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi का 55वां जन्मदिन आज, PM Modi ने दी शुभकामनाएं

Latest News

FPI Investment: जुलाई में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, 10 दिन में शेयर बाजार में लगाए 15,156 करोड़ रुपये

जुलाई के पहले 10 दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 15,156 करोड़ रुपये का निवेश किया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की स्थिरता, बेहतर आर्थिक हालात और टैक्स नियमों में बदलाव से एफपीआई निवेश बढ़ा है.

More Articles Like This

Exit mobile version