बच्चे की मासूमियत भरे जवाब से भावुक हुए डीसी, स्कूल के सभी छात्रों को बांट दी गईं नई कॉपियां!

Must Read

Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिलें में डीसी अजय नाथ झा उस समय हैरान रह गए, जब निरीक्षण के दौरान बच्चा बोल उठा कि ‘मेरी कॉपी तो चूहे ने खा लिया.’ उस वक्त डीसी का एक मानवीय चेहरा भी देखने को मिला. डीसी के निर्देश के बाद कुछ ही देर में स्कूल के सभी दस बच्चों को नई कॉपियां बांट दी गईं.

तुरंत व्यवस्था सुधारने का निर्देश

दरअसल, स्कूल पहुंचे डीसी ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में बात की और उनकी कॉपियां देखीं. इसी दौरान वह बच्चा वहां पहुंचा उसकी फटी कॉपी देखकर उन्होंने तुरंत व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया. जिले के बेरमो अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, रिजनल हॉस्पिटल फुसरो में निरीक्षण के दौरान डीसी अजय नाथ झा अचानक पहुंच गए थे.

स्कूल भी देखने चले गए डीसी

वे मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे, तभी स्कूल भी देखने चले गए. स्कूल के बरामदे में बैठकर डीसी ने बच्चों की कॉपियां देखीं और उनसे पढ़ाई के बारे में सवाल पूछे. वे बच्चों की लिखावट भी ध्यान से देख रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक छात्र सूरज की कॉपी पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे.

‘तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है?’

डीसी ने प्यार से पूछा कि ‘तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है?’ इस पर बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया-‘चूहे ने खा लिया’. बच्चे की बात सुनकर डीसी ने तुरंत एसडीओ मुकेश मछुआ को सभी बच्चों के लिए नई कॉपियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्कूल बैग की व्यवस्था करने को कहा, ताकि बच्चे अपनी किताब-कॉपी सुरक्षित रख सकें.

स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी

कुछ ही देर में स्कूल के सभी दस बच्चों को नई कॉपियां बांट दी गईं. निरीक्षण के दौरान स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी भी सामने आई. इस पर डीसी ने नाराजगी जताई. उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई फिलहाल पास के सामुदायिक भवन में कराई जाए. साथ ही डीईओ जगरनाथ लोहरा को स्कूल की मरम्मत का प्रस्ताव जल्द जिला मुख्यालय भेजने को कहा. डीसी के इस दौरे से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें. अफ्रीका के नील नदी में हादसा: यात्रियों से भरी नाव पलटी, बच्चों-महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

Latest News

04 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 October 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी...

More Articles Like This