झारखंड के धनबाद जिले में भू-धंसान से दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरा घर, 3 लोगों की दबकर मौत

Jharkhand: झारखंड के धनबाद जिले में भू-धंसान की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. दर्दनाक हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. मलबे से शवों को बाहर निकाला गया. जिले के कतरास इलाके के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबार बस्ती में अचानक जमीन धंस गई, जिससे एक घर पूरी तरह टूटकर गिर गया. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे के नीचे दब गए.

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम ने देर रात करीब ढाई से तीन बजे तक अभियान चलाया और मलबे से तीनों के शव बाहर निकाले. मृतकों की पहचान मनोहर उरांव, उनकी बेटी गीता देवी और सरिता देवी के रूप में हुई है. हादसे के समय मनोहर उरांव और उनकी बेटी घर में थे.

तीनों को संभलने का नहीं मिला मौका

उसी समय सरिता देवी किसी काम से उनके घर आई हुई थीं. तभी अचानक जमीन धंस गई और तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला. मनोहर उरांव की पत्नी छोटू देवी ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थीं, बल्कि पड़ोस में गई हुई थीं. जब हादसा हुआ, तब उनके पति, बेटी और सरिता देवी घर के अंदर ही थे. सरिता देवी की बेटी ने भी बताया कि उनकी मां मनोहर उरांव के घर गई थीं और उसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

काफी देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और शवों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर समय पर बचाव कार्य शुरू होता, तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. 1 April 2026 Rule Changes: आज से बदल गए ये 8 बड़े नियम, सैलरी, टैक्स, गैस और रेलवे तक पड़ेगा असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version