झारखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, मुखिया के भाई की धारदार हथियार से हत्या, माहौल तनावपूर्ण

Must Read

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिला में शुक्रवार रात को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा में उपद्रवियों ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

हिंसक घटनाओं ने माहौल को बनाया तनावपूर्ण

रामनवमी के पावन अवसर पर जहां झारखंड के हजारीबाग जिला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. जुलूस के दौरान हुई झड़पों में राम कुमार साव (40) की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. शुक्रवार रात कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया.

घटना के बाद डर और तनाव का माहौल

देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में बदल गया. इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गांव से लेकर पूरे जिलें में डर और तनाव का माहौल है. वहीं हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और आस-पास के इलाकों में भी झड़प की खबरें आई हैं.

जुलूस के दौरान युवक के सीने में मारा चाकू

एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पहले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में हादसाः मिसिसिपी में ट्रेन से टकराई वैन, पांच लोगों की मौत

Latest News

गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण...

More Articles Like This