Jharkhand: पत्नी को CM बनाना चाहते हैं सोरेन, इस बीजेपी सांसद का दावा, मेरे संपर्क हैं उनके भाई-भाभी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार से ही लापता हैं. हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच जारी है. पिछले कई घंटों से ईडी उनका इंतजार उनके दिल्ली स्थित आवास पर कर रही है. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है. ईडी ने सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख रुपये कैश बरामद किया है. इसी के साथ जांच एजेंसी ने सोरेन की BMW कार भी जब्त की है. इन सब के बीच झारखंड के सांसद निशिकांत दूबे ने ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को झारखंड का सीएम बनना चाहते हैं. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन के भाई-भाभी मेरे संपर्क में हैं.

जानिए क्या बोले निशिकांत दुबे

झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं. ऐसे में प्रदेश में राष्ट्रपति लगाने का ये सही वक्त है. समाचार एजेंसी से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं राज्यपाल से संविधान के अनुच्छेद 355 के तहत एक रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करता हूं. उनके (सीएम सोरेन के) भाई और भाभी ने मुझसे बात की है. वे सभी दुखी हैं कि इस पार्टी (झामुमो) का गठन शिबू सेन और दुर्गा सेन ने किया था, लेकिन वह (सीएम) अपनी पत्नी को प्रभार देना चाहते हैं. कोई भी इस पर सहमत नहीं हो रहा है. मुझे लगता है कि (झारखंड में) राष्ट्रपति शासन के लिए यह सबसे अच्छा अवसर है.

ईडी ने जब्त किए 36 लाख कैश

आपको बता दें कि ईडी की एक टीम जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए सोमवार को दिल्ली आवास पर पहुंची. इस दौरान 13 घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी हेमंत सोरेन नहीं मिले. कार्रवाई करते हुए ईडी ने परिसर की तलाशी ली. ईडी ने दिनभर की कार्रवाई के दौरान लगभग 36 लाख रुपये कैश, हरियाणा के नंबर प्लेट वाली एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज जब्त किए.

यह भी पढ़ें: UP Politics: ‘राजनीति के दो बडे़ पलटूराम, जनता रहे इनसे सावधान’, जानिए किसने लगाया ये पोस्टर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version