Holi 2026: ”जोगीरा सारा रा रा…’ के बीच देशभर में होली की धूम, दिल्ली से अयोध्या तक रंगों में सराबोर नजर आए लोग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2026: होली की उमंग आज पूरे देश में चरम पर है. राजधानी दिल्ली से लेकर ब्रजभूमि, काशी और अयोध्या तक रंग, गुलाल और फाग गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. रंगों के इस पर्व पर लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

दिल्ली में कलर पार्टी और रेन डांस का उत्साह

राजधानी दिल्ली में होली को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. स्टेडियमों, हाउसिंग सोसाइटी और कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर कलर पार्टी, डीजे म्यूजिक और रेन डांस का आयोजन किया गया है. युवा वर्ग के साथ परिवार भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

मथुरा-वृंदावन में भक्ति और रंग का संगम

ब्रज क्षेत्र में होली का विशेष महत्व है. बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के अनुरूप रंगोत्सव मना रहे हैं. मथुरा-वृंदावन की गलियों में फाग गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं. बरसाना और नंदगांव की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की परंपरा भी पूरे उल्लास के साथ निभाई जा रही है. यहां रंगों के साथ भक्ति और प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

काशी और अयोध्या में आध्यात्मिक रंग

धार्मिक नगरी काशी में गंगा घाटों और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भक्तों ने गुलाल उड़ाकर होली मनाई है. भजन-कीर्तन और ढोल की थाप के बीच श्रद्धालु रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं.

अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर परिसर में भी भक्तों ने गुलाल लगाकर उत्सव मनाया है. संत-महात्मा और नागा साधुओं की मौजूदगी ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया है.

घर-घर पहुंच रही होली की खुशियां

मौसम सुहावना होने से उत्सव की रौनक और बढ़ गई है. मोहल्लों में टोलियां घर-घर जाकर होली खेल रही हैं. गुझिया, मालपुआ और पारंपरिक मिठाइयों के साथ लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं.

प्रदेशभर में प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में होली का पर्व सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है.

रंगों का यह त्योहार एक बार फिर देश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और आपसी प्रेम का संदेश दे रहा है.

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This