Happy Holi 2026 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों से अपने प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Happy Holi 2026 Wishes: फाल्गुन मास की पूर्णिमा का पावन पर्व होली आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. होलिका दहन के बाद आज रंगों वाली होली की रौनक हर गली, हर मोहल्ले और हर शहर में देखने को मिल रही है. लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कर रहे हैं.

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है. यह दिन पुराने गिले-शिकवे मिटाकर रिश्तों में नई मिठास घोलने का अवसर देता है. अगर आप भी आज के इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संदेश, शायरी और स्टेटस आपके लिए परफेक्ट हैं. इन्हें आप सीधे कॉपी करके भेज सकते हैं.

होली के खास शुभकामना संदेश । Happy Holi 2026 Messages

1.
रंगों का त्योहार आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार,
ईश्वर से दुआ है कि हमेशा बना रहे अपनों का प्यार.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
प्यार के रंग से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न बोली,
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

3.
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.

Happy Holi 2026!

होली की स्पेशल शायरी | Holi Shayari in Hindi

4.
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

5.
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली.

6.
खा के गुजिया, पी के भंग,
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
होली की ढेरों बधाइयां!

📱 व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस | Holi WhatsApp Status 2026

7.
जीवन के हर रंग का आनंद लें, क्योंकि हर रंग कुछ कहता है। बुरा न मानो होली है! रंगों के पर्व की शुभकामनाएं।

8.
रूठे हुओं को मनाने का, सोए हुओं को जगाने का,
और गिले-शिकवे मिटाने का दिन है.
हैप्पी होली 2026!

9.
लाल, गुलाबी, नीला और पीला…
आपके जीवन का हर दिन इन रंगों की तरह ही खूबसूरत हो.
होली की मंगलकामनाएं!

10.
वसंत ऋतु की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

Latest News

Gold Silver Price Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए आज का रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This