Congress के बयान पर JP Nadda का पलटवार, कहा- “कांग्रेस पार्टी नैतिक और बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गई है”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
JP Nadda On Congress: कांग्रेस पार्टी के खातों पर लगाई गई रोक को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार पर हमला बोला था. जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है. उन्‍होंने कहा, कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है, इसलिए उन्हें ऐतिहासिक हार का डर सता रहा है. जिसको लेकर अब कांग्रेस के नेता भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस का दिवालियापन आर्थिक नहीं है, बल्कि, कांग्रेस पार्टी नैतिक और बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गई है.
भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी और ऐतिहासिक हार के डर से उनके शीर्ष नेतृत्व ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी की है. वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष ‘वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रहे हैं.”

इसके साथ ही उन्‍होंने आगे लिखा है कि “दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है. अपनी गलतियों को सुधारने की बजाय, कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए संस्थाओं को दोषी ठहरा रही है. चाहे आईटीएटी हो या दिल्ली हाईकोर्ट, उन्होंने कांग्रेस से नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा है, लेकिन पार्टी ये सब करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाने में व्यस्त है.”
वहीं इस दौरान जेपी नड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि “जिस पार्टी ने हर क्षेत्र, हर राज्य और इतिहास के हर पल में लूट की हो, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात करना हास्यास्पद है. जीप से लेकर हेलिकॉप्टर घोटाले और बोफोर्स तक सभी घोटालों से जमा हुए पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में कर सकती है.”
ये भी पढ़े: Begusarai News: HDFC बैंक में डकैती, गन प्वाइंट पर 20 लाख लूट ले गए बदमाश
Latest News

रातभर बदलते हैं करवट? रोज करें मकरासन, तनाव और नींद की परेशानी से मिल सकती है राहत

Makarasana Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव, थकान और अनियमित दिनचर्या का असर हमारी सेहत के साथ-साथ नींद...

More Articles Like This