Kalki Dham Sambhal: CMD उपेन्द्र राय, कवि मनोज मुंतशिर, डिप्टी CM विजय सिन्हा समेत ये शख्सियतें पहुंचीं कल्कि धाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kalki Dham Sambhal: उत्तर प्रदेश में संभल जिला स्थित श्री कल्कि धाम में आज पहला स्थापना दिवस आयोजित किया गया. इस अवसर पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम, उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने भी श्री कल्कि धाम पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया.

इस अवसर पर सीएमडी उपेन्‍द्र राय की मुलाकात फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर, मशहूर गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एवं कई नेताओं-अभिनेताओं से हुई. फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और सुधांशु महाराज भी वहां मौजूद थे. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सभी अतिथियों को कल्कि धाम की महिमा सुनाई, जो कि आयोजन के मुख्य आयोजक हैं.


%आयोजन की झलकियां%


विजय सिन्हा का कल्कि धाम में आना

आचार्य प्रमोद कृष्णम से जिन बड़ी सियासी शख्सियतों की आज भेंट हुई, उनमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी शामिल थे. आचार्य प्रमोद कृष्णम विजय सिन्हा को कल्कि धाम आने का निमंत्रण 25 जनवरी 2025 को दिया था, तब विजय सिन्हा ने कहा था कि वे संभल जरूर आएंगे. आज विजय सिन्हा संभल जिले के एचौड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचे, जहां उनकी आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात हुई. विजय सिन्हा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उनके नेतृत्व में बिहार की राजनीति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

संभल में श्री कल्कि धाम की स्थापना

संभल जिला में तैयार हो रहा कल्कि धाम, भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि को समर्पित एक आध्यात्मिक केंद्र है. यह धाम आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. यहां नियमित रूप से भव्य पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं. यह धाम श्रद्धालुओं को मानसिक और आत्मिक शांति की अनुभूति कराता है, साथ ही हिंदू धर्म के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का कार्य करता है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version