पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जाने कौन कहा से ठोंकेगा ताल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी.

यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस सूची में कई प्रमुख चेहरों को टिकट दिया गया है. निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा और प्रियंका टिबरेवाल को एंटली से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण और कौस्तव बागची को बैरकपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version