<meta name="keywords" content="Kanpur news ,up news ,crime news ,omg, कानुर, चोर, सीसीटीवी, कानपुर क्राइम">

Kanpur: चोरों को नहीं आती थी ड्राइविंग तो धक्का देकर ले जाने लगे वैन, फिर…

कानपुर। वैसे तो आप चोरी की कई खबरे सुने होंगे, लेकिन कानपुर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर एक तरफ जहां आपकों हैरानी होगी, वहीं आपकों हंसी भी आ जाएगी। यहां एक मारुति वैन की चोरी करने के लिए चोर पहुंचे, लेकिन किसी को कार चलानी नहीं आती थी, फिर भी चोरों के इरादे बुलंद रहे। उन्होंने हार नहीं मानी और कार को 17 किलोमीटर तक धक्का देते हुए वारदात को अंजाम दिया। वहीं पिकेट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने इनको रोका। इसके बाद इस घटना से पर्दा उठा।

वैसे को हर जिले में वाहन चोरी की वारदातें होती है। वाहन चोर गिरोह के सदस्य तरह-तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हुए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोर वाहन में मास्टर चाबी का प्रयोग कर चला कर तुरंत भाग जाते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ अलग ही दिखा। तीन चोर पहुंचे और एक मारुति वैन चुराई, लेकिन विडंबना यह थी कि किसी को कार चलानी नहीं आती थी। इस पर चोरों ने कार को धक्का देकर ले जाकर ठिकाने लगाने का सोचा। फिर क्या था, वैन को कई किलोमीटर तक धक्का देते रहे। इसी बीच पिकेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शव होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षित हैं सभी आरोपी
इस संबंध में एसीपी नजीराबाद ब्रिज नारायण सिंह ने बताया कि 7 मई को दबौली इलाके से तीन लड़कों ने एक मारुति वैन चुराई थी, जिसमें पुलिस ने सत्यम कुमार, अमन गौतम और अमित वर्मा को गिरफ्तार किया है। सत्यम महाराजपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा है। अमनदीप एस कॉलेज से बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है और अमित एक बिल्डिंग में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने कार चोरी कर ली, लेकिन किसी को कार चलानी नहीं आती थी, इसलिए यह लोग दबौली से कल्याणपुर तक कार को धक्का लगाकर ले गए।

यह था प्लान

वहीं, आरोपियों के पास से पुलिस के दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इन लोगों ने चोरी के वाहन पहले कबाड़ी को बेचने का फैसला किया था, लेकिन इसके अलावा उनके पास एक और हाईटेक प्लान था कि अगर गाड़ी कबाड़ी नहीं लेता है तो यह लोग एक वेबसाइट तैयार करेंगे और उसके जरिए इन गाड़ियों को बेचेंगे। वैन चोरी की इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है।

Latest News

Silicon Valley Open: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, रोमांचक मुकाबले में मिस्र की सलमा को हराया

Redwood City: दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की छठी सीड सलमा हैनी...

More Articles Like This

Exit mobile version