कांवड़ मार्ग की दुकानों पर लगे ये पोस्टर, उपद्रवियों के खिलाफ सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश

Kanwar Yatra : पूरे देश में 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है. इस सावन के महीने में कावंड़ यात्रा निकाली जाएगी. ऐसे में यात्रा के दौरान 4 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए जयकारों के साथ हरिद्वार से जल लेने के लिए निकलेंगे. बता दें कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही रास्ते में पड़ने वाले ढाबों और होटलों में मिलने वाले खाने और उनकी पहचान को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में पहचान विवाद के बाद बरेली में हिंदू महासभा ने पोस्टर कैंपेन शुरू कर दिया है.

सीएम योगी ने दिया ये आदेश

जानकारी देते हुए बता दें कि इस कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू महासभा के लोग ढाबे, होटल और ठेलों पर ‘मैं हिंदू हूं’ के पोस्टर लगा रहे हैं. इस मामले को लेकर संगठन ने दावा करते हुए कहा है कि इससे कोई धर्म छिपाकर दुकान नहीं चला पाएगा. ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. माहौल को गर्म देखते हुए प्रशासन कांवड़ रूट पर होटल-ढाबों, रेस्टोरेंट को लेकर भी काफी अलर्ट है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

सनातन धर्म के लोगों को इससे संदेश मिलेगा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर यशवीर महाराज का कहना है कि ‘अपने सनातन धर्म के जो होटल, ढाबे, चाय की दुकानें, मिठाई की दुकान, जूस की दुकानें हैं, उनपर भगवान वराह का चित्र लगाएं और इसके साथ ही भगवा ध्वज लगाएं. उनका मानना है कि ऐसा करने से सनातन धर्म के लोगों को और कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों को संदेश जाएगा कि आप लोग वहीं भोजन करें, जहां भगवा ध्वज है, मोटे अक्षरों में सनातन धर्म के लोगों का नाम लिखा हुआ है और भगवान वराह का चित्र है.

इस दिन खत्‍म होगी कांवड़ यात्रा

इसके साथ ही 11 जुलाई से ही कांवड़ यात्रा की शुरु होकर 23 जुलाई तक चलेगी. इस कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की मंदिर तक जाएंगे, जहां उन्‍हें भगवान शिव के मंदिर में उनका जलाभिषेक करना होता है. ऐसे में इस यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह मुस्तैद है. जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सावन के महीने में अनेक प्रकार के फल की दुकानों, होटलों के संचालकों, ढाबों और चाय की दुकानों के मालिकों को कहा गया था कि अपनी दुकानों के आगे अपना नाम लिखें, ताकि कांवड़िए पहचान सकें कि कौन सी दुकान किसकी है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान ने बनाई रहस्यमयी हाइपरसोनिक मिसाइल, तेहरान के विरोधियों को दिया ये संदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version