कर्नाटक के बेलगावी में आग का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka Fire: कर्नाटक के बेलगावी शहर में सोमवार देर रात एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह दर्दनाक हादसा शहर के चवहत गली इलाके में हुआ, जो मार्केट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और राहत–बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

फ्रिज में अचानक जोरदार धमाका हुआ

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान घर में रखे फ्रिज में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका. कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए और बुरी तरह झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा–तफरी मच गई.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया Karnataka Fire

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गजानन डमोने (65), रोशन डमोने (21), शारदा डमोने (45) और भारती राडमोने (50) के रूप में हुई है. वहीं, प्रिया डमोने (28) और गंगा डमोने (25) भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद घर के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया, जहां चार लोगों के शव बरामद हुए.

पूरे इलाके में मातम छा गया

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण–पोषण करता था. हादसे के बाद परिवार के साथ–साथ पूरे इलाके में मातम छा गया है. गणेश चतुर्थी के दिन एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं.

लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त मौका क्यों नहीं मिल सका

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फ्रिज में धमाके के बाद आग लगने की बात सामने आई है. हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह और फ्रिज में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली और घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त मौका क्यों नहीं मिल सका.

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर से राजनीति में एंट्री लेंगी दिव्या मित्तल? IAS पद से इस्तीफा हुआ मंजूर

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This