Kedarnath Dham: कपाट खुलने से पहले फूलों से सजा केदारनाथ धाम, होने लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा; VIDEO

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Dham Kapat Openening: चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा जल्द समाप्त होने जा रही है. 10 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. 10 मई यानी शुक्रवार को ही केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. इसको लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. बाबा केदार की पालकी भी बीच रास्ते में है. केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया जा रहा है. जिसका शानदार वीडियो सामने आया है.

केदारनाथ धाम के चारों ओर के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ी है. वहीं, इनके बीच सूर्य की चमक देखते बन रही है. कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं और सेवादारों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है. कपाट खुलने के एक दिन पहले से ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. केदारनाथ धाम के साथ ही कल गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट भी खुल जाएंगे.वहीं, 12 मई को शुभ मुहुर्त में बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे. इसके बाद से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी.

श्री केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया, “यह खुशी की बात है कि कल 10 मई को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. कल से सभी तीर्थ पुरोहित पूजा-अर्चना करेंगे.”

कहां तक पहुंची बाबा केदार की पालकी

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार बाबा केदार की पालकी (पंचमुखी डोली) गौरीकुंड से धाम के लिए आज सुबह रवाना हुई है. ये बाबा केदार की पालकी का तीसरा पड़ाव गौरामाई मंदिर था. आज शाम तक बाबा केदार की पालकी धाम तक पहुंच जाएगी. जिसे कल ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में स्थापित किया जाएगा.

दशहरे के दिन होती है कपाट बंद होने की घोषणा

ज्ञात हो कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथा धाम 6 महीने तक खुला रहेगा. प्रत्येक साल शिवरात्रि के दिन कपाट खोलने के तारीख को घोषणा की जाती है. वहीं, अक्षय तृतीया पर कपाट खुलते हैं. इसी के साथ प्रत्येक वर्ष दशहरे के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की जाती है और भाई दूज के दिन कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कहीं फटा बादल तो कहीं हाईवे पर मलबा, चारधाम यात्रा से पहले देवभूमि में बारिश बनी आफत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version