Kerala CM Oath Ceremony: 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala CM Oath Ceremony: केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही, केरल में एक लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी. केरल में पद संभालने वाले आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री 2011 में ओमन चांडी थे.

पूरे मंत्रिमंडल के साथ ले सकते हैं शपथ

फिलहाल, तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं. वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व यहां मंत्रिमंडल की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहा है, जिसमें प्रत्येक सहयोगी दल से मंत्रियों की संख्या पर विचार किया जाएगा.

कांग्रेस इस समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी Kerala CM Oath Ceremony

वहीं, शपथ ग्रहण के साथ कांग्रेस इस समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जहां लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है. समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे.

कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की

केरल में कांग्रेस के अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बहुमत मिला है. 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया. इसमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की. दिल्ली और केरल में करीब दस दिनों की अनिश्चितता, पर्दे के पीछे की बातचीत और नाटकीय उतार-चढ़ावों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना. सतीशन के पक्ष में यह फैसला कांग्रेस हाईकमान के गहन विचार-विमर्श के बाद आया.

गुरुवार सुबह शुरू हुआ बातचीत का दौरा

बातचीत का अहम दौर गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जब केसी वेणुगोपाल को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर बुलाया गया. लगभग तीन घंटे चली चर्चा के दौरान कथित तौर पर राहुल गांधी ने वेणुगोपाल को बताया कि नेतृत्व ने शीर्ष पद के लिए सतीशन का समर्थन करने का फैसला किया है. प्रियंका गांधी भी पार्टी के भीतर आम सहमति सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल हुईं.

रमेश चेन्निथला से राहुल गांधी ने की बात

राहुल गांधी ने बाद में रमेश चेन्निथला से बात की. हालांकि, सामने आया कि उन्होंने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. इसी बीच, मुकुल वासनिक, अजय माकन, जयराम रमेश और दीपा दासमुंशी सहित वरिष्ठ नेता खड़गे के आवास पर एकत्र हुए, जहां घोषणा को अंतिम रूप दिया गया. वेणुगोपाल ने सार्वजनिक रूप से वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की. इसके साथ ही, पार्टी में चल रहा गतिरोध थमा.

ये भी पढ़ें- आज से 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे PM Modi, UAE से होगी शुरुआत, ऊर्जा और रणनीतिक संबंध पर रहेगा फोकस

Latest News

Benefits of Mahua Flower: पाचन सुधारने से लेकर शरीर को ताकत देने तक, जानिए महुआ के फायदे

महुआ को आयुर्वेद में प्रकृति का अनमोल उपहार माना गया है. इसके फूल, फल और बीज शरीर को ऊर्जा देने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version