केरल में शिगेला ने मचाया ताडंव: आयुर्वेद कॉलेज हॉस्टल के 25 से ज्यादा छात्र बीमार, एक हफ्ते के लिए बंद

Kerala Health Alert: केरल में ‘शिगेला संक्रमण’ के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. त्रिपुनिथुरा स्थित सरकारी आयुर्वेद कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले 25 से अधिक छात्र-छात्राओं में अचानक उल्टी और दस्त के गंभीर लक्षण पाए गए. राज्य में इसके फैलते खतरे के बीच कॉलेज को एहतियात के तौर पर एक सप्ताह के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत

केरल में बुधवार को शिगेला संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम की 75 वर्षीय महिला इस संक्रमण की नवीनतम शिकार बनी. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में शिगेला के 12 नए मामलों की भी जानकारी दी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की और पूरे राज्य में कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

मामले छात्राओं के छात्रावास से आए

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुरुआती मामले छात्राओं के छात्रावास से आए थे. इसके बाद छात्रावास के छात्रों में भी इसी तरह के लक्षण पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि छात्रावासों से पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं और कॉलेज प्रशासन को पानी के शुद्धिकरण (क्लोरीनेशन) के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा प्रभावित छात्रों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें शिगेला संक्रमण हुआ है या किसी अन्य जीवाणु संक्रमण से वे प्रभावित हैं.

अब तक शिगेला के 91 मामले

राज्य में अब तक शिगेला के 91 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें इस महीने के भीतर पांच मामलों की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. शिगेला एक जीवाणु संक्रमण है जो मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है. इसके संक्रमण से दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन की शिकायत होती है.

इसे भी पढ़ें. India-UK Free Trade Deal: 15 जुलाई से आम लोगों को राहत! स्कॉच व्हिस्की और लग्जरी कारों समेत ये चीजें हो सकती हैं सस्ती

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version