कोलकाता समेत इन राज्यों में भूकंप के लगे करारे झटके, लोगों में दहशत

Kolkata Earthquake : पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ओडिशा और झारखंड के भी कुछ जिलों में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि भूकंप इतना तेज था कि प्रभाव समुद्र के अंदर तक था जिसकी वजह से जमीनी सतह पर इसका प्रभाव कम देखा गया. इसके साथ ही भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है. फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकलकर भागे. भूकंप समुद्र के अंदर आने से समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है.

भारत समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके विशेष रूप से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, पुरी, पारादीप के साथ और भी कई जगहों पर यह झटके महसूस किए गए. ऐसे में जांच के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में बताया गया है. इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि आज सुबह भारत समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके स ही ये भी बता दें कि ओडिशा में भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहमपुर से 394 किमी दूर बताया गया है.

झारखंड में भी लगे करारे झटके

इसके साथ ही झारखंड की राजधानी रांची में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके करारे झटके लगे. हालांकि यहां की भूकंप की तीव्रता का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है. साथ ही भूकंप से नुकसान की भी कोई खबर सामने नही आयी. इसे लेकर आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 उत्तर और 88.55 पूर्वी देशांतर पर महसूस किया गया. फिलहाल भूकंप के झटकों से घबराने की जरूरत नही है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप के दावे फेल! चीन के भी दुष्प्रचार का बड़ा खुलासा

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version