अमित शाह ने मुंबई में लालबागचा राजा के किए दर्शन, ICC चेयरमैन जय शाह व परिवार के अन्य सदस्य भी रहे शामिल

Mumbai: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई पहुंचकर परिवार के साथ अलग-अलग जगहों पर गणेशोत्सव में शामिल हुए. अमित शाह ने पहले महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस के घर जाकर श्री गणेश जी का दर्शन- पूजन किया. इसके बाद परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए.

CM फडणवीस ने गृह मंत्री का किया स्वागत

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया. उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे. इसके बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर स्थापित गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की.

हमारे नेता ने गणेशोत्सव पर मेरे आवास ‘वर्षा’ पर दी भेंट

CM फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि…‘हमारे नेता केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व इनके परिवारजनों ने गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई स्थित मेरे सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर भेंट दी. इस दौरान उनका हार्दिक स्वागत किया.’

शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया स्वागत

इसके बाद अमित शाह लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल गए, जहां श्री गणेश के दर्शन किए. मंडल की ओर से उनका स्वागत शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया. अमित शाह ने अपने बेटे जय शाह और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ लालबागचा राजा मंडल में भगवान गणेश का दर्शन- पूजन किया. इस मौके पर CM देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत महाराष्ट्र सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहे.

लालबाग के राजा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

CM देवेंद्र फडणवीस ने एक अन्य पोस्ट में लिखा..कि ‘हर साल की तहत इस साल भी हमारे नेता गृह अमित शाह व इनके परिवारजनों के साथ लालबाग के राजा के भक्तिमय दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर लालबाग के बाप्पा के चरणों में जनसेवा के लिए प्रार्थना की.’

गृह मंत्री ने श्री गणेश के किए भावपूर्ण दर्शन

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि..’शनिवार को गणेश उत्सव के लिए मुंबई प्रवास पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के श्री गणेश के भावपूर्ण दर्शन किए. मंडल की ओर से उनका स्वागत शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया.’

इसे भी पढ़ें. सात साल बाद पीएम मोदी की चीन यात्रा, चीनी राष्ट्रपति से इन अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version