राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, इस बार लश्कर के निशाने पर चांदनी चौक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य एक बार फिर दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे हैं. इस बार उनके निशाने पर लाल किला और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर है. ये जानकारी खुफिया सूत्रों द्वारा दी गई है. हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में हमले की योजना बना रहा है. सूत्रों के अनुसार, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद से ही ये संगठन भारत में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है.

केंद्रीय एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं Delhi Terror Alert

ये जानकारी मिलने के बाद से ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. लाल किला के आसपास, चांदनी चौक और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं. इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही. पुलिस संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रही है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी के निशाने पर देश के बड़ा मंदिर हो सकते हैं. खासकर चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर पर हमले की आशंका है. फिलहाल किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

लाल किले के पास हुआ था बड़ा धमाका

बता दें कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ था. जिसने देश का हिलाकर रख दिया था. इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल हुए थे. जांच में सामने आया था कि वो धमाका एक कार में हुआ था. जो धमाके से तीन घंटे तक लाल किला इलाके की पार्किंग में खड़ी रही थी.

ये भी पढ़ें- Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Latest News

इज़राइल का लेबनान में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के तीन कमांडर ढेर, संघर्ष में बदल सकता है तनाव

Lebanon: इज़राइल ने लेबनान में बडी कार्रवाई की है. इज़राइली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के तीन कमांडर समेत कुल...

More Articles Like This

Exit mobile version