‘लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का आज वाराणसी में होगा शुभारंभ, जुटेंगे देश-विदेश के साहित्यकार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Literature Festival 2025: 7 से 9 नवंबर 2025 तक ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा. भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा साहित्य और कला समारोह होगा.

देश-विदेश के लेखक और कलाकार होंगे शामिल

महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आज यानी 7 नवंबर को वाराणसी के होटल दी क्लार्क्स में आयोजित किया जाएगा, जबकि 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर के होटल नंद रेजिडेंसी और प्राचीन रामलीला मैदान, लंका में कार्यक्रम होंगे. “जड़ों की ओर” विषय पर आधारित इस फेस्टिवल में देश-विदेश के वक्ता, लेखक, कवि, शायर, गायक और कलाकार भाग लेंगे. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय और भारत डायलॉग्स की सह-संस्थापक पूजा प्रियंवदा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी.
इस तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम 7 नवंबर को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. इसमें दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रह रहे गिरमिटिया समाज के इतिहास, वर्तमान, चुनौतियों और भारत के साथ उनके संबंधों पर चर्चा होगी. विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ-साथ कई इतिहासकार, साहित्यकर्मी, शिक्षाविद और वरिष्ठ पत्रकार भी इसमें शामिल होंगे.
आयोजकों के अनुसार, ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, अभिनेता, संगीतकार, राजनेता, राजनयिक, भाषाविद, इतिहासकार और सिनेमा तथा लोककला से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version