LPG के दाम घटने पर CM योगी ने PM का जताया आभार, कहा- देश की मातृशक्ति को बड़ा उपहार

Must Read

UP News: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कमी की गई. केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया. इस फैसले का उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर देश व प्रदेश की मातृशक्ति को पीएम मोदी का उपहार है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में कटौती से प्रदेश के आमजन को बहुत राहत मिलेगी.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने 30 अगस्त, 2023 से देश भर के सभी बाजारों में 14.2 किलोग्राम के एल.पी.जी. सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती का निर्णय लिया है. इससे सभी एल.पी.जी. उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. आपको बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन का वितरण प्रारम्भ करने का भी निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि यह कटौती प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च, 2023 में प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी. केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीबों को सीधे फायदा मिलेगा. हालांकि, सरकार के ऊपर अतिरिक्त 75000 करोड़ का भार आएगा. वर्तमान में दिल्ली में एलपीजी की कीमत 1053 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये, चेन्नई में 1068.50 रुपये और कोलकाता में 1079 रुपये है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This