LPG Supply Update: घरेलू गैस को प्राथमिकता, सरकार का बड़ा फैसला; होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर में बढ़ी चिंता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Supply Update: केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू LPG उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का बड़ा फैसला लिया है. मंत्रालय ने देश की तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे LPG का उत्पादन बढ़ाएं और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराएं.

इसके साथ ही गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है. इसका मतलब है कि उपभोक्ता एक बुकिंग के बाद 25 दिन के भीतर दूसरी बुकिंग नहीं कर सकेंगे.

नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर के लिए नई व्यवस्था

सरकार ने यह भी तय किया है कि आयातित LPG का इस्तेमाल अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य जरूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में किया जाएगा. वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य उद्योगों को गैस सप्लाई देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक कमेटी बनाई गई है.

होटल इंडस्ट्री ने जताई चिंता

सरकार के इस फैसले के बाद होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने दावा किया है कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई अचानक रोक दी गई है.

एसोसिएशन का कहना है कि होटल इंडस्ट्री को भी जरूरी सेवा माना जाता है. ऐसे में गैस सप्लाई रुकने से आम लोगों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और मेडिकल जरूरतों पर असर पड़ सकता है.

होटल बंद होने का खतरा

होटल एसोसिएशन के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने पहले भरोसा दिलाया था कि करीब 70 दिनों तक गैस सप्लाई में कोई बाधा नहीं आएगी. लेकिन अचानक सप्लाई रुकने से होटल कारोबार को बड़ा झटका लगा है.

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला लेगी और कमर्शियल LPG सप्लाई को सामान्य किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर गैस सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो कई होटलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है.

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

सरकार का यह फैसला घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है. हालांकि कमर्शियल सेक्टर, खासकर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग के लिए यह फैसला एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है.

यह भी पढ़े: IndiGo Flight: इंडिगो फ्लाइट का यू-टर्न, इथोपिया सीमा से लौटी वापस, जाने क्या है कारण

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version